
शादी के 22 दिन बाद विदेश गया दूल्हा, सांवले रंग और कमजोर अंग्रेजी पर ससुराल वालों ने दिए ताने, दुल्हन ने उठाया ये कदम
AajTak
केरल के मलप्पुरम में एक 19 साल के कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मामले में लड़की के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उसके पति और ससुराल वाले उसके रंग रूप और कमजोर अंग्रेजी को लेकर उसे ताना दिया करते थे.
केरल के मलप्पुरम में एक 19 साल के कॉलेज छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मामले में लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति और ससुराल वाले उसके रंग रूप और कमजोर अंग्रेजी को लेकर उसे ताना दिया करते थे.
बीएससी गणित फर्स्ट ईयर की ये छात्रा 14 जनवरी की सुबह मलप्पुरम जिले के कोंडोटी में अपने घर पर मृत पाई गई. उसकी शादी पिछले मई में अबू धाबी में काम करने वाले युवक से हुई थी जबकि ससुराल यहीं था. शहाना के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है.
लड़की के चाचा के मुताबिक, मई में शादी के बाद करीब 22 दिनों तक दोनों उनके घर में खुशी-खुशी रहे.इसके बाद लड़का अबू धाबी के लिए रवाना हो गया. बाद में, उसने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और उसके रंग और सीमित अंग्रेजी दक्षता को लेकर उसे परेशान किया.
इसके बाद जब उसने लड़की की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो वह उसे लगातार मैसेज कर जवाब देने के लिए कहती रही. ऐसे में उसने अपनी सास को इस बारे में बताया तो उसकी सास ने उससे पूछा कि जब यह केवल 22 दिन का रिश्ता है तो वह इस रिश्ते को क्यों लटका रही है.उसने उसे यह भी बताया कि उसका बेटा एक ऐसी लड़की चाहता था जो अधिक मैच्योर और रंग में गोरी हो. सास ने कहा कि वह अब अपने बेटे के लिए एक बेहतर साथी ढूंढेगी.
लड़की 14 तारीख की सुबह अपने आवास पर मृत पाई गईं और उनका अंतिम संस्कार आज किया गया. कोंडोटी पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












