
शादी के मंडप में एंट्री पर नहीं बजा मनपसंद गाना, नाराज हो गई दुल्हन, वीडियो वायरल
AajTak
शादी के मंडप में एंट्री के दौरान दुल्हन के पसंद का गाना नहीं बजा, तो उसके कदम रुक गए. इसके बाद घरवाले उसे समझाने में जुट गए. दुल्हनिया की नाराजगी का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
शादी के दौरान हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि मेकअप से लेकर समारोह में हर चीज उनकी पसंद की हो. मनपंसद चीज ना होने पर निराश होना आम है, लेकिन यहां एक दुल्हन नाराज हो गई. शादी के मंडप में एंट्री के दौरान दुल्हन के पसंद का गाना नहीं बजा, तो उसके कदम रुक गए. इसके बाद घरवाले उसे समझाने में जुट गए. दुल्हनिया की नाराजगी का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. (फोटो/ instagram video grab) ये वीडियो खुद दुल्हन शिवानी पिप्पल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. बाद में इसे द वेडिंग ब्रिगेड नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. शिवानी पिप्पल शादी के मंडप में अपनी एंट्री खास अंदाज में करना चाहती थीं, इसलिए पहले ही उन्होंने एंट्री के वक्त अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा था, लेकिन जैसे ही उनकी मंडप की ओर एंट्री हुई, तो दूसरा गाना बजने लगा. (फोटो/ instagram video grab) इसपर नाराज दुल्हन के कदम मंडप पर पहुंचने से पहले ही रुक गए. यह देखकर सभी हैरान रह गए. हालांकि जब घरवालों ने बात की, तो दुल्हन वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'मैंने बोला था कि वही गाना बजेगा.' (फोटो/ instagram video grab)More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












