
शादी की खबरों के बीच फैन संग सेल्फी लेती दिखीं Katrina Kaif, लोग बोले 'खूबसूरत दिल वाली दुल्हन'
AajTak
कटरीना जैसे ही अपनी कार में बैठती हैं, उनकी एक फैन तुरंत एक्ट्रेस के पास जाकर उनसे एक सेल्फी की गुजारिश करती हैं. कटरीना बिना ना नुकुर किए, फैन के कंधे में हाथ डाले, बड़े ही प्यार के साथ सेल्फी लेने देती हैं. उनका यह विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आया है.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों से एंटरटेनमेंट जगत पटा पड़ा है. हर तरफ बस कपल की शादी की तैयारियों की चर्चा है. शादी की खबरों के बीच पैपराजी कटरीना और विक्की दोनों पर हर पल नजर रख रहे हैं. इस बीच कटरीना को अपनी एक फैन के साथ सेल्फी लेते स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












