
शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर बुलेट और 2 लाख मांगने का आरोप
AajTak
हरियाणा के नारनौल से एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों का कहना है कि दामाद की डिमांड पर बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये ना देने पर उनकी बेटी को हत्या कर पंखे से लटका दिया गया. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 304 का केस दर्ज किया है.
हरियाणा के नारनौल में रहने वाली एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ससुराल में मृत मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बेटी की हत्या के बाद उसके शव को पंखे से लटकाया गया. पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है
बताया जा रहा है कि रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास निवासी नारायण हरि ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 28 अप्रैल 2021 में भुंगारका निवासी नितेश के साथ हुई थी. उन्होंने शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे. इसके साथ घरेलू सामान भी दिया था. लेकिन लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए गए सामान से खुश नहीं थे. दमाद और उसके परिजनों ने बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की डिमांड करी थी. दहेज के लिए उसके साथ गाली गलोच और मारपीट की जाती थी.
ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिली महिला
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब बेटी की लाश देखी तो उसके मुंह से खून आ रहा था. इससे लग रहा है कि हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाया गया. मायका पक्ष के लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने तक शव उठाने को राजी नहीं है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया
मृतका के परिजनों ने बताया कि 8 अप्रैल को प्रिया के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है. जब उसके माता-पिता भुंगारका पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में मिली. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि 304 का मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के हिसाब से ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



