
शादीशुदा भारतीयों ने 'बेवफाई' को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ने एक स्टडी की है जिसमें भारत में प्रेम की बदलती परिभाषा सामने आई है. शोध के नतीजों से स्पष्ट होता है कि अब शादीशुदा भारतीय शादी से इतर डेटिंग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.
एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडन (Gleeden) ने हाल ही में एक स्टडी की है जिसमें भारत के शादीशुदा लोगों को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है. भारत में अब लोग शादी से इतर डेट करने की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, ऐसा एक स्टडी के नतीजों में सामने आया है.
ग्लीडेन का सर्वे क्या कह रहा है?
ग्लीडेन ने शादी, बेवफाई और सांस्कृतिक मानदंडों के प्रति भारत के बदलते नजरिए पर एक स्टडी की है. स्टडी में 25 से 50 साल के बीच के टियर 1 और टियर 2 शहरों के 1,503 शादीशुदा भारतीयों को शामिल किया गया.
शोध से पता चला कि स्टडी में शामिल 60 प्रतिशत से अधिक लोग डेटिंग के गैर-पारंपरिक तरीकों को अपना रहे थे, जैसे कि स्विंगिंग ( इसमें पार्टनर्स मनोरंजन के लिए दूसरों के साथ संबंध बनाते हैं. शोध के नतीजों में कहा गया कि भारत में ओपन रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है.
भारत में ऐसा होना थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि भारतीय समाज में विवाह की अलग ही अहमियत है. शादी को भारत में पार्टनर से कमिटमेंट के रूप में देखा जाता है.
स्टडी में शादी के बाद बेवफाई के कई रूपों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है, जिनमें शामिल हैं:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











