
शादीशुदा जिंदगी में जहर घोल सकती हैं ये 7 चीजें, समय रहते हो जाएं सावधान
AajTak
पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी बहुत नोंक-झोंक, मनमुटाव चलते रहते हैं और ऐसा कहा जाता है कि इससे रिश्ता मजबूत भी होता है. लेकिन कई मामले ऐसे हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को दीमक की तरह धीरे-धीरे खा जाते हैं. और लोगों को समझ में नहीं आता कि आखिर उनका रिश्ता किस कारण से कमजोर हो रहा है.
रिश्ते बनाने में तो सालों लग जाते हैं लेकिन टूटने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगता. खासकर रिश्ता जब पति-पत्नी का हो. शादीशुदा लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए प्यार और एक-दूसरे पर विश्वास होना बेहद जरूरी है. पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी बहुत नोंक-झोंक, मनमुटाव चलते रहते हैं और इससे रिश्ता मजबूत भी होता है. लेकिन कई मामले ऐसे है जो पति-पत्नी के रिश्ते को दीमक की तरह धीरे-धीरे खा जाते हैं. और लोगों को समझ में नहीं आता कि आखिर उनका रिश्ता किस कारण से टूटा.
यहां सात ऐसे कारण दिए गए हैं जिससे रिश्ता धीरे-धीरे टूटता चला जाता है और पता भी नहीं चलता
1. अनसुलझे झगड़े कई बार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बार-बार झगड़े होते हैं. लेकिन कोई एक पार्टनर झगड़े को सुलझाने के बदले उसे दबाने की कोशिश करता है. बाद में यही गलती पार्टनर के बीच दूरियों का कारण बन जाती है.
2. भावनात्मक रूप से पार्टनर से न जुड़ पाने पर किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए इमोशनल जुड़ाव बेहद जरूरी है. लेकिन कई बार देखा जाता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते हैं. जिसके कारण उनमें अकेलापन और अलगाव की भावना पैदा हो जाती है.
3. एक दूसरे को हल्के में लेना समय के साथ अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को 'टेकन फॉर ग्रांटेड'लेने लगते हैं. वो पहली वाली गर्मजोशी, प्यार का इजहार धीरे-धीरे खत्म होने लगता है. उन्हें लगने लगता है कि ये तो मेरा है ही. और इसी गलत सोच की वजह से रिश्ता कमजोर होने लगता है.
4. कम्युनिकेशन का न होना एक हंसती-खेलती शादी के लिए पार्टनर के बीच में कम्युनिकेशन का होना बेहद जरूरी होता है. रिश्तों में ये जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बात को सुनें, उनकी भावनाओं को समझें साथ ही आप अपनी भावनाओं को भी उनके सामने रखें. किसी भी समस्या का मिलकर समाधान निकालें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











