
'शाकाहारी' कछुआ ने किया पक्षी का शिकार, VIDEO देख वैज्ञानिक भी हैरान
AajTak
कछुआ (Tortoise) एक छोटी चिड़िया पर अटैक करता है और फिर उसे खा जाता है. यह अपने आप में काफी दिलचस्प है, क्योंकि अब तक कछुआ प्रजाति को आजीवन शाकाहारी जाना जाता था.
पहली बार सेशेल्स (Seychelles) के विशालकाय कछुए (Tortoises) को शिकार करते हुए कैमरे में किया गया है. ये कछुआ एक छोटी चिड़िया पर हमला करता है और फिर उसे खा जाता है. यह अपने आप में काफी दिलचस्प है, क्योंकि अब तक कछुआ प्रजाति को आजीवन शाकाहारी जाना जाता था. (सभी फोटो क्रेडिट: Cambridge University YT Video) सेशेल्स के शोधकर्ताओं ने एक विशाल कछुए को शिकार करते हुए और एक ही बार में एक चिड़िया को खा जाते हुए फिल्माया है. खोज में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार कैमरे में कैद हुई है. जुलाई 2020 में फ्रीगेट द्वीप पर रिकॉर्ड गए इस वीडियो में एक वयस्क मादा कछुआ लकड़ी के बड़े टुकड़े के ऊपर एक चिड़िया का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है. Researchers capture on film the unexpected moment when a giant #tortoise – thought to be vegetarian – attacks and eats a tern chick: https://t.co/GsAWXSltRs Warning: some viewers may find scenes in this film distressing.@Peterhouse_Cam @jstgerlach #Seychelles pic.twitter.com/wOTb7WN9JOMore Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












