
शह-मात का खेल, एयरस्ट्राइक और अब आर-पार... ईरान को रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश के पीछे क्यों है इजरायली हाथ होने का शक?
AajTak
ईरान के प्रेसिडेंट रईसी समेत कई वीवीआईपीज को लेकर उड़ान भर रहा ईरान का हेलीकॉप्टर ईरानी शहर तबरेज से करीब 50 किलोमीटर दूर वर्जेकान शहर के नजदीक पहाड़ी इलाकों में गुम हो जाता है. शुरुआती खबर उनके हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग की सूरत में आती है. लेकिन हकीकत कुछ और थी.
क्या ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (President Ibrahim Raisi) के हेलीकॉप्टर को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने मार गिराया? ये सवाल इसलिए क्योंकि ईरान और इज़रायल के रिश्ते इन दिनों सबसे खराब दौर से गुज़र रहे हैं. इजरायल पर हुए हमास के हमले को लेकर दोनों देश पहले ही आमने-सामने हैं. और अब जिन हालात में रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो सवालों के घेरे में आ गया है. तो आइए समझते हैं कि इस क्रैश को लेकर मोसाद पर शक करने की वो वजहें क्या-क्या है? और अगर ये सच है तो इसके मायने क्या हो सकते हैं?
रविवार शाम 7.00 बजे वर्जेकान, ईरान ईरान के प्रेसिडेंट रईसी समेत कई वीवीआईपीज को लेकर उड़ान भर रहा ईरान का हेलीकॉप्टर ईरानी शहर तबरेज के करीब 50 किलोमीटर दूर वर्जेकान शहर के नजदीक पहाड़ी इलाकों में गुम हो जाता है. शुरुआती खबर उनके हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग की सूरत में आती है. बताया जाता है कि खराब मौसम की वजह से रईसी के हेलीकॉप्टर की पहाड़ी इलाके में हार्ड लैडिंग हुई है. लेकिन प्रेसिडेंट और उनके हेलीकॉप्टर को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. लेकिन धीरे-धीरे उनके सलामती की उम्मीदें कमज़ोर पड़ने लगती हैं.
16 घंटों की मशक्कत और खौफनाक तस्वीर और फिर करीब 16 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ईरानी और टर्किश सर्विलांस टीमों को ऐसी तस्वीर नजर आती हैं, जो बेहद भयावह है. ईरान और तुर्किये की न्यूज एजेंसियां खबर देती हैं कि ड्रोन फुटेज में ईरानी प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर का मतलबा दिखाई दे रहा है और मलबे और उससे उठते धुएं को देख कर उसमें किसी साइन ऑफ लाइफ के यानी किसी के जिंदा बचाने की उम्मीद नहीं के बराबर है. पहली बार तुर्किए के सर्विलांस ड्रोन ने ही हीट सेंसर से इस मलबे का पता लगाया.
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 73 टीम ये हादसा अज़रबैजान ईरान सीमा पर मौजूद अरासबरान के जंगलों में हुआ, जिसे नुकीली पहाड़ी चोटियों के लिए जाना जाता है. और इन दिनों इस इलाके में मौसम बेहद ठंडा और धुंध से भरा है. यानी विजिब्लिटी की घनघोर कमी है. खतरनाक पहाड़ी इलाके और मौके की नजाकत को देखते हुए हार्ड लैंडिंग की खबर आने के साथ ही ईरान ने अपने 73 अलग-अलग टीमों को मौका-ए-वारदात पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया.
रेड क्रिसेंट ने दी क्रैश में मारे गए लोगों की खबर उधर, ईरान के दोस्त रूस ने पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन के एक्सपर्ट माने जाने वाले 50 लोगों की एक रेस्क्यू टीम को मौका-ए-वारदात के लिए रवाना किया. अलग-अलग डिटेक्शन डिवाइस और डिटेक्टर डॉग्स के साथ इन टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आखिर मौका-ए-वारदात पर पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली और इसी के साथ मलबे से लाशों को निकालने का सिलसिला शुरू हो गया. मानवाधिकार के लिए काम करने वाली ईरानी संस्था रेड क्रिसेंट ने हादसे के बारे में जानकारी दी और कन्फर्म किया इस हेलीकॉप्टर क्रैश में उसमें सवार सारे के सारे नौ लोग मारे गए.
हादसा या साजिश? लेकिन ये तो रही ईरानी प्रेसिडेंट के हेलीकॉप्टर क्रैश और उसके रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी. आगे की कहानी ये है कि इस हादसे को सिर्फ के एक हादसा नहीं बल्कि शक की निगाह से भी देखा जाने लगा है. क्योंकि ईरान के इज़रायल के साथ इन दिनों रिश्ते बेहद खराब हैं. ऐसे में इस वारदात के पीछे कोई साज़िश हो या ना हो, सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लोग प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी की मौत के लेकर इज़रायली खुफिया एजेंसी को शक भरी निगाहों से देखने लगे हैं. सवाल ये है कि क्या मोसाद ने ही ईरानी प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश करवा दिया?

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





