
शहबाज की सरकार को कंट्रोल कर रहे मुनीर? अफगान-पाकिस्तान की जंग पर तालिबान का नया खुलासा
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हफ्तों चले संघर्ष के बाद शांति वार्ता नतीजा नहीं दे सकी, लेकिन दो चौंकाने वाले खुलासों ने हालात और बिगाड़ दिए. तालिबान का दावा है कि अमेरिकी ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से होकर अफगानिस्तान में घुस रहे हैं, और पाक सेना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को दरकिनार कर अपने एजेंडे पर काम कर रही है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में चल रहे तनाव के बीच हाल ही में संपन्न हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही. क़तर और फिर तुर्की में हुई इस वार्ता के बाद कागज पर तो कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन दो चौंकाने वाले खुलासों ने दोनों देशों के रिश्तों में आग लगा दी है.
पहला, यह कि अमेरिका अफगानिस्तान में ड्रोन हमलों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहा है और इस्लामाबाद इसे रोकने में "बेबस" है. दूसरा, यह कि पाकिस्तान की सेना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नागरिक सरकार को दरकिनार कर काबुल के साथ टकराव को बढ़ावा दे रही है.
यह भी पढ़ें: 'हम नहीं चाहते पड़ोसी मुल्क के साथ...', पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात
इन खुलासों ने न सिर्फ काबुल-इस्लामाबाद संबंधों को और जटिल बना दिया है बल्कि पाकिस्तान की सिविल-मिलिट्री खाई को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











