
शहबाज की शर्त मानेगा तालिबान? पाकिस्तान-अफगानिस्तान तीसरी बार बातचीत की टेबल पर
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले दौर की वार्ता कतर के दोहा में 18 और 19 अक्टूबर को हुई थी. इसके बाद 25 अक्टूबर को तुर्की के इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता हुई थी, जो कई दिनों तक चली थी लेकिन ये वार्ता असफल रही थी.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर बातचीत की मेज पर लौट आए हैं. तुर्की के इस्तांबुल में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है.
तुर्की और कतर के संयुक्त प्रयासों के तहत तीसरे दौर की वार्ता चल रही है. इस मौके पर दोनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच के तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
यह वार्ता दो दिनों तक चल सकती है. तीसरे दौर की इस वार्ता के लिए लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक पाकिस्तान के डेलिगेशन की अगुवाई करेंगे, जिसमें आईएसआई के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस्ताबुंल में हैं. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से जीडीआई अब्दुल हक वासेक, उपगृहमंत्री रहमतुल्लाह नजीब, तालिबान के प्रवक्ता सुहेल शाहीन, अनस हक्कानी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि हम अभी भी हमारे रुख पर कायम हैं. हमारी मांग है कि अफगानिस्तान की जमीं का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ नहीं होना चाहिए.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











