
शर्मिला टैगोर से छिपकर एक्ट्रेस बनी थीं सोहा, पता चला तो सैफ पर फूटा उनका गुस्सा
AajTak
सोहा अली खान पहेली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. इसके लिए उन्होंने मां शर्मिला और पिता मंसूर अली खान को बताए बिना अपनी कॉर्पोरेट जॉब भी छोड़ दी थी. जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने सोहा के भाई सैफ अली खान को इसका जिम्मेदार ठहराया था.
शाहरुख खान-रानी मुखर्जी स्टारर पहेली फिल्म पहले सोहा अली खान को ऑफर की गई थी. इसके लिए उन्होंने अपनी बैंकिंग की जॉब भी छोड़ दी थी. फिल्म को अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था. सोहा ने बताया कि उनका परिवार इस बात से बिल्कुल खुश नहीं था कि उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला लिया. यहां तक कि उनके फिल्मों में आने के फैसले का जिम्मेदार उनके भाई सैफ अली खान ठहराया गया था.
बावजूद इसके कि सोहा ने तमाम कोशिशें की फिर भी वो पहेली फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई थीं. ऐसा क्यों और कैसे हुआ था इसका जिक्र सोहा ने खुद किया.
नहीं भाई इंडस्ट्री की रिग्रेसिव सोच
सोहा ने क्विजिटॉक से बातचीत में बताया कि वो बहुत ज्यादा हिंदी फिल्में नहीं देखती थीं. उन्होंने 1990 के आसपास की ही कुछ फिल्में देखी थीं, जो उन्हें अच्छी नहीं लगी थी. वो बोलीं, ''जब पहेली फिल्म पर काम शुरू हुआ तो बहुत सारे आउटफिट्स बदलने होते थे और अजीबोगरीब तरीके से गानें में आने का तरीका. साथ ही बहुत तरीके से दकियानुसी सोच का सामना करना पड़ा था.'' इसके बाद सोहा ने फैसला किया ये वो नहीं है जो वो करना चाहती हैं. और अपने पैरेंट्स शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान को बताया.
कॉर्पोरेट नौकरी करती थीं सोहा
सोहा ने आगे कहा कि फिल्म छोड़ने के मेरे फैसले से मेरे पैरेंट्स बहुत खुश थे. उन्होंने मेरी एजुकेशन में बहुत ज्यादा निवेश किया था और वे चाहते थे कि मैं कुछ और करूं, और मैंने वही किया भी था. मैं एक बैंकर थी. लेकिन मैंने सिर्फ 13 महीने ही उस नौकरी को जारी रखा था और जब अमोल ने मुझे पहेली में एक रोल ऑफर किया था मैंने वो नौकरी छोड़ दी थी.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












