
शरीर कांपता है, अचानक फायर-फायर चिल्लाता है… ऑनलाइन गेमिंग ने बिगाड़ी 14 साल के लड़के की हालत! VIDEO
AajTak
घर में 14 साल का बच्चा अकेला रहता और मोबाइल पर लगातार 14 से 15 घंटे तक मोबाइल गेम फायर फ्री खेलता था. इससे उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई है.
मोबाइल पर फायर फ्री और पबजी जैसे ऑनलाइन गेम खेलने से एक 14 साल के बच्चे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. वो 15 घंटे से अधिक गेम खेलता था. मामला राजस्थान के अलवर का है. ये बच्चा अभी महज 7वीं कक्षा में है और 7 महीने से लगी मोबाइल की लत ने इसे पढ़ाई से दूर कर दिया. अब हालत इतनी बिगड़ गई है कि परिवार को दिव्यांग संस्थान में उसका इलाज करावाना पड़ रहा है.
अलवर शहर के मूंगस्का कॉलोनी में रहने वाले इस लड़के को मोबाइल की लत थी. वो लगातार मोबाइल पर फ्री फायर और पब्जी जैसे ऑनलाइन गेम खेलता रहता था. जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. इस वजह से अब उसका दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया जा रहा है. उसे कई बार मजबूरी में बांधकर रखना पड़ता है क्योंकि वो बार बार मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के लिए जिद करता है.
फिलहाल परिवार ने उसे 15 दिन के लिए स्पेशल बच्चों के हॉस्टल में स्कीम नंबर 8 में भर्ती कराया है, जहां काउंसलर उसकी मदद कर रहे हैं. मनोरोग चिकित्सक और अन्य डाक्टरों की टीम भी उस पर काम कर रही है.
सुबह घर से निकल जाते हैं पैरेंट्स
इस बच्चे की मां आसपास के घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है, जबकि पिता रिक्शा चलाते हैं. उसे सात महीने पहले पिता ने एक एंड्राइड मोबाइल फोन दिलाया था. जनवरी 2023 से फोन लेकर वो घर में ही रहता. माता पिता सुबह के वक्त अपने अपने काम पर चले जाते थे. उसके बाद घर में 14 साल का बच्चा अकेला रहता और मोबाइल पर लगातार 14 से 15 घंटे तक मोबाइल गेम फायर फ्री खेलता था.
#WATCH | Rajasthan | Case study of a child in Alwar who is suffering from severe tremors after being addicted to online gaming. Special Teacher Bhavani Sharma says, "A child has come to our special school. As per our assessment and the statements of his relatives, he is a victim… pic.twitter.com/puviFlEW6f

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












