
शमिता शेट्टी संग लड़ाई में फिजिकल हुईं Afsana Khan, Bigg Boss ने किया शो से बाहर!
AajTak
ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि उमर रियाज के अफसाना को वीआईपी जोन से बाहर करने के बाद सिंगर अपना कंट्रोल खो देती हैं. इस दौरान अफसाना की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई हो जाती है. लड़ाई के दौरान अफसाना शमिता शेट्टी के साथ फिजिकल हो जाती हैं.
बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड्स काफी शॉकिंग और ड्रामे से भरपूर होने वाले हैं. शो में कई अनएक्सपेक्टेड टर्न्स देखने को मिलेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान शो से बाहर हो गई हैं. अफसाना के शो से बाहर होने के अगल-अलग कारण सामने आ रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












