
शमिता शेट्टी के राखी भाई Rajiv Adatia करेंगे बिग बॉस में एंट्री, माहौल करेंगे पॉजिटिव
AajTak
राजीव अदातिया अगर बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आते हैं तो शमिता शेट्टी को बड़ा सपोर्ट मिलेगा. शमिता शेट्टी की गेम और मजबूत हो सकती है. इतना ही नहीं बिग बॉस हाउस के लड़ाई झगड़े भी कम हो सकते हैं. राजीव घर का माहौल पॉजिटिव कर सकते हैं.
बिग बॉस 15 में जल्द वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है. अभी तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं. आ रही अटकलों को देखकर ऐसा लगता है कि वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी को बड़ी ट्रीट मिलने वाली है, क्योंकि उनके दो करीबियों के शो में आने की चर्चा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












