
शबाना महमूद बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM, इमिग्रेंट्स की बेटी होकर भी इमिग्रेशन पर हैं हार्डलाइनर
AajTak
एपस्टीन विवाद में फंसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर के इस्तीफे के अटकलों के बीच PM पद के लिए कई नाम सामने आए हैं. इनमें गृह मंत्री शबाना महमूद एक अहम नाम है. अगर वह पीएम बनती हैं तो यह ब्रिटेन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व और एशियाई समुदाय के लिए बड़ी बात होगी. हालांकि कीर स्टॉर्मर के इस्तीफे पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
ब्रिटेन जबरदस्त राजनीतिक हलचल से गुजर रहा है. एपस्टीन फाइल के खुलासों ने पिछले पांच साल में पांच प्रधानमंत्री देख चुके यूनाइटेड किंगडम की सरकार को हिलाकर रख दिया है. राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि यहां एक और प्रधानमंत्री का इस्तीफा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम कीर स्टॉर्मर के सहयोगी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं.
सोमवार को पीएम के कम्युनिकेशन डायरेक्टर टिम एलन ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले स्टॉर्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने 8 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था.
ब्रिटेन के राजनीतिक गलियारों में अब उन नामों की भी चर्चा होने लगी हैं जो पीएम कीर स्टॉर्मर के इस्तीफा देने की स्थिति में देश के नए पीएम बन सकते हैं.
इन नामों में शबाना महमूद (Shabana Mahmood) एक अहम नाम हैं. शबाना महमूद मौजूदा समय में ब्रिटेन की कद्दावर राजनेता हैं. वह वर्तमान में होम सेक्रेटरी (गृह मंत्री) के पद पर हैं. लेबर पार्टी की सीनियर लीडर हैं और हाल ही में ब्रिटिश राजनीति में कीर स्टॉर्मर के नेतृत्व पर संकट के बीच अगली प्रधानमंत्री बनने रेस में प्रमुख दावेदार के रूप में चर्चा में आई हैं. अगर वे पीएम बनीं, तो वे ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेंगी, जो इस यूरोपीय देश के लिए ऐतिहासिक होगा.
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल की वजह से इस्तीफा देने वाले दुनिया के पहले PM बनेंगे स्टॉर्मर? ब्रिटेन में खुलासों से सनसनी
शबाना महमूद मौजूदा पीएम कीर स्टॉर्मर की करीबी सहयोगी हैं. एक इमिग्रेंट्स की बेटी होने के बावजूद शबाना महमूद ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर सख्त रुख रखती हैं. यही वजह है कि वह लेबर पार्टी के दक्षिणपंथियों की पसंद है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











