
शनि, राहु और केतु एक साथ होने जा रहे हैं वक्री, इन 3 राशियों को 6 महीने रहना होगा सावधान
AajTak
Shani rahu ketu vakri 2023: शनि राहु केतु एक साथ वक्री अवस्था में 17 जून को जाने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि की वक्री अवस्था बेहद खतरनाक मानी जाती है. वहीं, राहु और केतु की भी वक्री अवस्था सभी राशियों के लिए प्रतिकूल मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि शनि राहु और केतु की इस वक्री अवस्था से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.
Shani Rahu Ketu Vakri 2023: 17 जून, शनिवार यानी कल शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में जाने वाले हैं. शनि की वक्री अवस्था सभी राशियों के लिए प्रतिकूल मानी जाती है. शनि के साथ ही राहु और केतु की उल्टी चाल भी प्रारंभ होगी. शनि रात 10 बजकर 56 मिनट पर वक्री चाल चलने वाले हैं. साथ ही राहु मेष में और केतु तुला राशि में अपनी उल्टी चाल चलने वाले हैं. शनि, राहु और केतु करीब 6 महीने तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं कि शनि, राहु और केतु की इस उल्टी चाल से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.
1. कर्क
अगले 6 महीने कर्क राशि वालों को खर्चों से सावधान रहना होगा इसलिए खर्चे सोच समझकर करें. नौकरी वाले जातकों को अहंकार से सावधान रहना होगा वरना नौकरी जा सकती है. ऑफिस में काम का ज्यादा दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है. परिवार के साथ संबंधों में दिक्कतें आ सकती है. सेहत का ख्याल रखना होगा.
2. सिंह
सिंह राशि वालों को अगले 6 महीने शनि, राहु और केतु की वक्री चाल से सावधान रहना होगा. किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा. जो लोग नई नौकरी ढ़ूढ़ रहे हैं, उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. निवेश के लिए ये समय अच्छा नहीं है इसलिए सोच समझकर ही किसी क्षेत्र में निवेश करें. इस वक्री अवस्था के कारण काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिस वजह से आपको मानसिक परेशानियां रह सकती है.
3. वृश्चिक

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











