
शतक: समीर वानखेड़े ने मंत्री नवाब मलिक के आरोपों को बताया बेबुनियाद
AajTak
आर्यन खान केस को लेकर फिर आमने-सामने हुए नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की खुली धमकी, कहा- एक साल में जाएगी नौकरी. नबाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का पलटवार, कहा- मैं छोटा सा मुलाजिम हूं. ईमानदारी से काम करने के लिए जेल भेजेंगे तो मंजूर. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगाया बडा आरोप, कहा- कोरोना के वक्त दुबई और मालदीव में क्या कर रहे थे NCB के अधिकारी. नवाब मलिक के आरोपों को समीर वानखेडे ने किया खारिज, कहा- गलत बोल रहे हैं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री, परमिशन लेकर गया मालदीव. बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे तक पहुंची क्रूज ड्रग्स केस की जांच. NCB ने दो घंटे से ज्यादा तक दागे सवाल. पिता चंकी पांडे के साथ NCB दफ्तर में पहुंची थी अनन्या पांडे. मामले के किरदारों को सामने लाने में जुटी है जांच एजेंसी. चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से कल भी होगी पूछताछ, NCB ने सुबह के 11 बजे बुलाया. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












