
शख्स PM मोदी की जीत के लिए मां काली को चढ़ा रहा था खून, उंगली में लगाया चीरा... तो पूरी ही कट गई
AajTak
अरुण वर्नेकर पेशे से सुनार हैं. वह भाजपा और पीएम मोदी का जबरा फैन हैं. उन्होंने अपने घर में एक छोटा सा मंदिर बनाया है और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक प्रतिमा लगाई है. नीचे एक पट्टिका है जिस पर लिखा है, 'मोदी भारत माता के पुजारी हैं, मैं मोदी बाबा का पुजारी हूं'.
कर्नाटक में एक शख्स नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मां काली की पूजा कर रहा था. इस दौरान उसने खून चढ़ाने के लिए अपनी उंगली में चीरा लगाया, लेकिन गलती से उसने पूरी उंगली ही उतार दी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का नाम अरुण वर्नेकर है. वह उत्तर कन्नड़ जिले में कारवार के सोनारवाड़ा का रहने वाला है. अरुण के मुताबिक वह छुरी से अपने बाएं हाथ की तर्जनी उंगुली में छोटा सा कट लगाना चाह रहा था, लेकिन इस कोशिश में उसकी उंगुली का अगला हिस्सा पूरी तरह कट गया.
उसने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, 'मैं कुछ खून इकट्ठा करना चाहता था, लेकिन गलती से जितना मैंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा बल लग गया और मैंने अपनी उंगली का एक हिस्सा काट दिया. मैं इसे देवी का प्रसाद मानूंगा.' रिपोर्ट के मुताबिक कट लगने के बाद अरुण के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली लटक गई. वह खून इकट्ठा करने में कामयाब रहा और इसका इस्तेमाल यह लिखने के लिए किया, 'मां काली हमारे मोदी की रक्षा करें.' परिवार के सदस्य पीड़ित को अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने कहा कि उसकी कटी उंगुली को जोड़ना अब असंभव है. उन्होंने अरुण को अपनी उंगुली पूरी तरह से अलग करने की सलाह दी.
यह भी पढ़ें: NIA टीम पर हुए हमले को लेकर पीएम मोदी ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें सुपरफास्ट खबरें
अरुण वर्नेकर पेशे से सुनार हैं. वह भाजपा और पीएम मोदी का जबरा फैन हैं. उन्होंने अपने घर में एक छोटा सा मंदिर बनाया है और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक प्रतिमा लगाई है. नीचे एक पट्टिका है जिस पर लिखा है, 'मोदी भारत माता के पुजारी हैं, मैं मोदी बाबा का पुजारी हूं'. जब साल 2014 में नरेंद्र मोदी बीजेपी कैम्पेन कमिटी के अध्यक्ष नामित हुए और उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा तो वर्नेकर ने कर्नाटक की जनता के नाम अपने खून से एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी.
यह भी पढ़ें: 'रामनवमी आ रही है, पाप करने वालों को भूलना मत...', नवादा की रैली में क्यों बोले पीएम मोदी
देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठवें चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. कर्नाटक, अपनी 28 लोकसभा सीटों के साथ, आगामी लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है. कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को संपन्न होंगे. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 5 एससी उम्मीदवारों के लिए और 2 एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



