
शख्स ने लॉटरी में जीते 30 करोड़, सारे पैसे लेकर दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई लड़की
AajTak
कहते हैं कि प्यार में इंसान की सूझ-बूझ खत्म हो जाती है, और लॉरेंस कैंपबेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शायद ही कभी किसी पर यकीन कर पाए. ये मामला कनाडा के विनिपेग शहर का है, जहां लॉरेंस कैंपबेल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर ₹30 करोड़ (CA$5 मिलियन) की लॉटरी रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है.
कहते हैं कि प्यार में इंसान की सूझ-बूझ खत्म हो जाती है, और लॉरेंस कैंपबेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शायद ही कभी किसी पर यकीन कर पाए.
ये मामला कनाडा के विनिपेग शहर का है, जहां लॉरेंस कैंपबेल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर ₹30 करोड़ (CA$5 मिलियन) की लॉटरी रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस अजीबोगरीब धोखे की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है.
पहचान नहीं थी, इसलिए प्रेमिका के नाम पर कराई क्लेम
लॉरेंस कैंपबेल नाम के युवक ने यह केस मैनिटोबा की कोर्ट ऑफ किंग्स बेंच में दायर किया है. उनका कहना है कि उन्होंने 2024 में यह विनर लॉटरी टिकट खरीदी थी, लेकिन वैध पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें लॉटरी अधिकारियों ने सलाह दी कि किसी और के नाम से राशि क्लेम करवा लें. ऐसे में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन मैके पर भरोसा किया.
उस समय दोनों एक साथ रह रहे थे और लॉरेंस के मुताबिक वे डेढ़ साल से एक दूसरे के लिए कमिटमेंट थे. उनके पास बैंक खाता भी नहीं था, इसलिए उन्होंने लॉटरी की पूरी रकम क्रिस्टल के अकाउंट में जमा करने की इजाजत दे दी. साथ फोटो, फिर अचानक गायब
शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था. दोनों ने मिलकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें वे शॉपर्स ड्रग मार्ट में टिकट के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही क्रिस्टल ने एक ओवरसाइज चेक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, हालांकि तस्वीरों में वह कुछ असहज नजर आईं. उस समय यह जीत कैंपबेल की तरफ से क्रिस्टल को एक बर्थडे गिफ्ट के रूप में प्रचारित की गई।

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












