
शख्स ने पूछा- गर्लफ्रेंड से मिलना है, क्या वीकेंड पर मेट्रो चालू रहेगी? दिल्ली मेट्रो का जवाब हो गया वायरल
ABP News
दिल्ली में एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो से ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब DMRC ने उसे बॉलीवुड स्टाइल में दिया. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर आज दिल्ली मेट्रो का बोलबाला रहा. सुबह से ही लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो अपनी सेवा को लेकर चर्चा में नहीं है, बल्कि बॉलीवुड स्टाइल में दिए अपने एक जवाब को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल, दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते पिछले एक महीने से बंद पड़ी मेट्रो सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है. इस बीच एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो से ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब DMRC ने उसे बॉलीवुड स्टाइल में दिया. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शख्स ने ट्विटर के जरिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से सवाल पूछा, ‘Weekend पे मेट्रो चालू रहेगी या बंद?? कृपया ज़रूर बताये, GF से मिलना है. नहीं मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा.' शख्स ने अपने सवाल में डीएमआरसी (DMRC) को टैग किया और उससे जवाब देने की गुज़ारिश की.More Related News













