
शख्स जिसने कीं 78 शादियां! 12 साल तक की लड़की को बनाया पत्नी
AajTak
ये शख्स बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. लेकिन एक समय था, जब उसकी अपनी एक अलग सत्ता चलती थी.
एक शख्स की 78 पत्नियां थीं. उसकी पत्नियों की लिस्ट में 12 साल तक की लड़कियां भी शामिल थीं. अब उसके बारे में Netflix पर एक डाक्यूमेंट्री रिलीज करने की तैयारी है. जिसमें उसके सारे काले-कारनामों का खुलासा किया जाएगा.
इस शख्स का नाम वॉरेन जेफ़्स (Warren Jeffs) है. फिलहाल, 66 साल का वॉरेन बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. लेकिन एक समय था, जब उसकी अपनी एक अलग सत्ता चलती थी. उसके अनुयायी उसे 'भविष्यवक्ता' या ईश्वर का दूत मानते थे. उसने ना सिर्फ दर्जनों शादियां की थीं, बल्कि कई बच्चियों का शोषण भी किया था.
'डेली स्टार' में छपी खबर के मुताबिक, तथाकथित धार्मिक उपदेशक वॉरेन जेफ़्स खुद को ईश्वर का दूत बताता था. 90 के दशक में उसके 10,000 से अधिक अनुयायी थे. वो अपना एक अलग पंथ चलाता था. उसके फार्म हाउस में करीब 500 बच्चे और महिलाएं रहती थीं. इसी दौरान उसने 12 साल की एक लड़की से शादी कर ली. उसने इस शादी को 'आध्यात्मिक विवाह' बताया था.
दर्जनों लड़कियों का शोषण किया था
वॉरेन ने एक दो नहीं बल्कि दर्जनों लड़कियों का शोषण किया था. उसकी पत्नियों की लिस्ट में छोटी बच्चियां भी शामिल थीं. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वॉरेन की करीब 78 पत्नियां थीं. जिनमें से 24 पत्नियां तो केवल 17-18 वर्ष की उम्र में हो गई थीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











