
शक करते-करते वहशी हो गया पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया
AajTak
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स पर वहशीपन सवार हो गया. यहां पर अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स पर वहशीपन सवार हो गया. यहां पर अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. जनपद रामपुर के रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया. पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. महिला चीखती चिल्लाती रही. इस दौरान उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया. इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए वो मुझे पापी समझता है. मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले. फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए. महिला ने कहा कि उसका पति उसपर शक करता है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









