
व्हाइट स्कर्ट, स्कूल में 'पीरियड'... आती थी मुसीबत, महिला का ट्वीट वायरल
AajTak
स्कूलों में सफेद रंग की यूनिफॉर्म की वजह से लड़कियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं. खासकर उन लड़कियों को जिन्हें पीरियड आता है. इसी वजह से एक महिला ने सफेद रंग की यूनिफॉर्म के नियम को खत्म करने की मांग की है. उनका ट्वीट वायरल हो गया और इस पर और भी लड़कियों ने अपनी तकलीफें शेयर की हैं.
स्कूलों का ड्रेस कोड वैसे तो अलग-अलग होता है, लेकिन कई स्कूलों में हफ्ते में कोई खास दिन सफेद यूनिफॉर्म पहनना होता है. लेकिन अब एक महिला ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और उसे बाकी लड़कियों का सपोर्ट भी मिल रहा है. रिया नाम की ट्विटर यूजर का ट्वीट वायरल हो गया है. उनका कहना है कि स्कूलों को सफेद यूनिफॉर्म का नियम खत्म करना चाहिए और इसकी जगह काले रंग की यूनिफॉर्म का नियम लागू करना चाहिए. उसने इसके पीछे का कारण भी बताया.
ट्विटर यूजर रिया चौधरी ने कहा, 'मेरे स्कूल में, शुक्रवार की यूनिफॉर्म सफेद स्कर्ट थी. और मैं देखती थी कि हर शुक्रवार को लड़कियां वॉशरूम में पीरियड के दागों से जूझ रही हैं. बार-बार अपनी स्कर्ट चेक कर रही हैं और फिर उन दागों को हटाने के लिए स्कर्ट धो रही हैं. मैंने आज एक दोस्त से इसका जिक्र किया और उसने पूछा कि स्कूलों में सफेद स्कर्ट होती ही क्यों है और... हां, क्यों?'
पढ़ाई में पैदा होती है दिक्कत
उन्होंने आगे लिखा, 'फैक्ट ये है कि हमने सफेद स्कर्ट की जरूरत पर कभी सवाल ही नहीं उठाया, यह बताता है कि कैसे महिलाओं को इस तरह की असुविधाओं को स्वीकार करना और उनसे खुद निपटना सिखाया जाता है. लेकिन वास्तव में, अगर आपका स्कूल प्राइमरी से ऊपर के लेवल का है, तो वहां वे छात्राएं होंगी, जिन्हें पीरियड्स आते हैं और आपको उन्हें ध्यान में रखना होगा.'
रिया ने कहा कि बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं की जाती हैं. लेकिन कई तरह के ड्रेस कोड लागू कर दिए जाते हैं, बालों की लंबाई, नाखून और ब्रा तक के लिए पॉलिसी होती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











