
वो रोया, चिल्लाया और पीटने लगा गेट... घबराहट के 10 मिनट, लिफ्ट में फंसे मासूम का Video सहमा देगा
AajTak
Greater Noida: निराला एस्पायर सोसायटी में 8 साल का एक बच्चा लिफ्ट में फंसा गया. मासूम ने मदद के लिए अलार्म बटन दबाया, गेट पर हाथ मारे और खूब रोया-चिल्लाया, लेकिन जिम्मेदारों को कुछ पता नहीं चला. जबकि लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. फिर एक रहवासी ही बच्चे की आवाज सुनकर मदद के लिए दौड़ा.
ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसाइटी (Nirala Aspire Society) की लिफ्ट में फंसे बच्चे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. शुक्रवार को ग्राउंड फ्लोर से 14वीं मंजिल पर जा रहा मासूम तकरीबन 10 मिनट तक चौथे और पांचवें फ्लोर के बीच अटक गया. उसने इमरजेंसी बटन भी दबाया और लिफ्ट के दरवाजे पर हाथ मारे, लेकिन तुरंत कोई हरकत में नहीं आया. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई.
ग्रेनो वेस्ट थाना बिसरख इलाके की निराला एस्पायर सोसायटी में घटना हुई. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अपनी साइकिल के साथ बच्चा लिफ्ट में अटक जाता है और दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगता है.
बच्चे के परिजनों का आरोप है कि फंसे हुए मासूम ने लिफ्ट में लगे इंटरकॉम और इमरजेंसी बटन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने वाले गार्ड ने ध्यान नहीं दिया. इसका मतलब यह कि वह अपनी ड्यूटी से नदारद था. देखें CCTV फुटेज:-
पांचवीं मंजिल पर रहवासी ने सुनी आवाज परिजनों ने बताया कि लिफ्ट का दरवाजा न खुलने पर बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा और वह अपने हाथों से लिफ्ट की दीवारों को जोर जोर से पीटने लगा. यह आवाज पांचवीं मंजिल पर एक रहवासी ने सुनी और दौड़ा-दौड़ा वह मदद के लिए आया. उसने गार्ड रूम में कॉल करके मेंटिनेंस कर्मियों को बुलाया और फिर बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया.
गाजियाबाद में गुरुवार को ही हुई घटना
बीते गुरुवार को गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एसोटेक नेस्ट सोसाइटी में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. सोसाइटी की लिफ्ट में 3 मासूम बच्चियां भी लिफ्ट में फंस गई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद मामले में और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया. घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है. पुलिस ने पूरे मामले एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












