
'वो बेटे का यौन उत्पीड़न करती थी...' 19 साल का लड़का और 38 साल की महिला के अफेयर की कहानी
AajTak
यह कहानी कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के एक गांव की है. 19 साल का लड़का 38 साल की तलाकशुदा महिला के साथ अफेयर में था. लड़के के परिवार का आरोप है कि महिला बेटे का यौन शोषण करती थी. उसे धमकाती और उससे चोरियां करवाती थी. इसी दबाव और डर के बीच उसने खुदकुशी कर ली, जिससे अब पूरा मामला सनसनी और सवालों के बीच खड़ा है.
चिक्कबल्लापुर जिले के गांव मूडाचिंतलहल्ली में ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. 19 साल के निखिल कुमार की मौत ने सिर्फ उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि गांववालों को भी सन्न कर दिया है. दरअसल, निखिल का 38 साल की महिला के साथ अफेयर था. निखिल के परिजनों का आरोप है कि महिला उनके बेटे का यौन उत्पीड़न करती थी. उससे चोरी करवाती थी. परेशान होकर निखिल ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली.
जानकारी के अनुसार, निखिल साधारण परिवार का बेटा था. उम्र 19 साल. उसी के गांव में रहती थी 38 वर्षीय शारदा, दो बच्चों की मां और तलाकशुदा. गांववालों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब दो साल से नजदीकी बढ़ने लगी और यही रिश्ता धीरे-धीरे चर्चा, फिर तनाव और अब त्रासदी में बदल गया.
निखिल के माता-पिता का दावा है कि शारदा ने उनके बेटे को अपनी बातों, इच्छाओं और दबाव में इस कदर जकड़ लिया था कि वह निकल नहीं पा रहा था. उनके अनुसार शारदा अक्सर निखिल को घर से बाहर बुलाती और घंटों लेकर जाती. वह उसे धमकाती कि अगर उसने रिश्ता तोड़ा तो गांव में उसकी बदनामी कर देगी.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर, हॉस्पिटल और गर्लफ्रेंड... अफेयर की कहानी पता चली तो भड़क गया लड़की का भाई, चाकू से किया अटैक
परिजनों के मुताबिक, वह शारीरिक संबंध बनाती और यह कहकर रोकती कि कोई बीच में आया तो उसका जीवन बर्बाद कर देगी. इतना ही नहीं, माता-पिता का यह भी कहना है कि उसने निखिल को कुछ चोरी जैसी गतिविधियों में भी शामिल करने की कोशिश की.
बीते दिन निखिल की लाश कचहाल्ली झील के पास पेड़ से लटकती मिली. कोई सुसाइड नोट नहीं… परिजनों का कहना है कि वो अंदर से टूट चुका था. परिवार का कहना है कि वो परेशान था. शारदा उसे छोड़ नहीं रही थी. हमने उसे समझाया भी था. अंत में उसने यह कदम उठा लिया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









