
‘वोट चोरी’ विवाद: ब्राजीलियाई फोटोग्राफर ने डिलीट किया अकाउंट
AajTak
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि तस्वीर में दिख रही महिला ब्राजील के मिनास गेरैस (Minas Gerais) की रहने वाली एक हेयरड्रेसर है, जिसने कहा कि उसका भारत या किसी चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.
हरियाणा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "वोट चोरी" के आरोपों के बाद, जिस ब्राजीलियाई महिला की तस्वीर को लेकर राजनीतिक हंगामा खड़ा हुआ था, उससे संबंधित नई जानकारी सामने आई है.
ब्राजील की फैक्ट-चेक वेबसाइट Aos Fatos की रिपोर्ट के मुताबिक, फेररो ने बताया कि उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल हुआ और इसके चलते उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग और हैकिंग का सामना करना पड़ा. इस विवाद और ऑनलाइन उत्पीड़न के बाद फेररो ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है.
दरअसल, फेरेरो द्वारा 2017 में खींची गई यह तस्वीर, जिसे "नीली डेनिम जैकेट पहने महिला" शीर्षक दिया गया था, अनस्प्लैश (Unsplash) और पेक्सल्स (Pexels) जैसे स्टॉक फोटोग्राफी प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई थी, जहां से यह मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी.
फोटोग्राफर और महिला का स्पष्टीकरण
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 2024 के हरियाणा राज्य चुनावों में यह तस्वीर 10 अलग-अलग बूथों पर 22 वोटर आईडी रिकॉर्ड पर अलग-अलग नामों के साथ दिखाई दी. गांधी ने पूछा था, "यह महिला कौन है? इसका नाम क्या है? यह कहां से आती है? लेकिन इसने हरियाणा में 22 बार, 10 अलग-अलग बूथों पर वोट डाला है, और इसके कई नाम हैं: सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विल्मा..."

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











