
'वोट चोरी' को लेकर मुंबई में MVA का प्रोटेस्ट मार्च, एक मंच पर उद्धव-शरद पवार, राज ठाकरे बोले- फर्जी वोटर दिखते ही करो इलाज
AajTak
कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और मनसे के गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने शनिवार को मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मुंबई में विरोध मार्च निकाला. एमवीए ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि मतदाता सूची की गलतियों को ठीक करने के बाद ही महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएं.
शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (महा विकास अघाड़ी (MVA)) के अध्यक्ष राज ठाकरे सहित महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल अन्य दलों के नेताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को मुंबई में एक विशाल प्रोटेस्ट मार्च निकाला.
इसका नाम ‘सत्य के लिए मार्च’ रखा गया था, जो शनिवार दोपहर साउथ मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू हुआ और बीएमसी मुख्यालय पर समाप्त हुआ. भारी पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन के बीच एमवीए की इस विरोध रैली में हजारों समर्थक जुटे. इस मौके पर उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
राज ठाकरे ने लगाया डुप्लीकेट वोटिंग का आरोप
राज ठाकरे ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) पर मतदाता सूचियों को मंजूरी दिए बिना जल्दबाजी में नगरीय निकाय चुनाव कराने का आरोप लगाया और कई निर्वाचन क्षेत्रों में डबल वोटिंग के उदाहरण दिए. उन्होंने कहा, 'मेरे पास मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र के 4,500 मतदाताओं की सूची है, जो कल्याण ग्रामीण, डोंबिवली, भिवंडी और मुरबाद निर्वाचन क्षेत्रों में रहते हैं. इसलिए यह स्पष्ट है कि उन्होंने दो बार मतदान किया. यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में ऐसे लाखों मतदाता हैं जिन्होंने दो बार मतदान किया है.'
उन्होंने पूछा कि मतदाता सूची में इतनी त्रुटियां हैं, तो चुनाव आयोग को बीएमसी चुनाव कराने की इतनी जल्दी क्यों है? राज ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई उत्तर में 17.29 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 62 हजार मतदाता डुप्लिकेट हैं. इसी तरह मुंबई की अन्य लोकसभा सीटों पर भी डुप्लिकेट मतदाता हैं. उन्होंने कहा, 'जब भी चुनाव हों, उससे पहले मतदाता सूची की गलतियों को ठीक करें. हर चेहरा पहचाना जाना चाहिए.' राज ठाकरे ने एमएनएस कार्यकर्ताओं से कहा, 'अगर किसी पोलिंग बूथ पर कोई नकली या फर्जी मतदाता दिखाई दे, तो पहले उसका इलाज करो फिर पुलिस को सौंपना.'
VIDEO | Mumbai: MNS chief Raj Thackeray and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackey address a gathering as they join the protest against alleged vote theft in Maharashtra elections. (Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/0QpPNKn16x

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










