
वैलेंटाइन डे पर कहीं बारिश, कहीं ओले... UP-बिहार से मध्य प्रदेश-झारखंड तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
आज यानी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
उत्तर भारत के राज्यों से ठंड खत्म हो गई है. हालांकि, अभी कुछ इलाकों में सुबह के वक्त मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 फरवरी को पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. साथ ही, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी के बीच ताजा बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में मध्यम कोहरा भी देखने को मिलेगा. बता दें, आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






