वैक्सीन लें या न लें? कन्फ्यूजन में प्रेग्नेंट महिलाएं, क्या कहती है नई रिसर्च
AajTak
भारत में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने के साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं में बड़ा कन्फ्यूजन आ गया है. अभी तक दो विदेशी वैक्सीन के ट्रायल प्रेग्नेंट लेडीज पर हुए हैं, भारत में वो दोनों ही वैक्सीन नहीं है. ऐसे में उनके सामने बड़ा सवाल है कि वो वैक्सीन लगवाएं या नहीं...
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन को एक वरदान के तौर पर देखा जा रहा है. भारत में दूसरे फेज का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी भारत में गर्भवती महिलाओं को लेकर किसी वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है, ऐसे में वैक्सीन लेने को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन हैं. आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं. क्या भारत में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए वैक्सीन लेना सेफ है, इसके जवाब में एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने aajtak.in से कहा कि हां ये सेफ है लेकिन अभी तक किसी रेगुलेटर्स की ओर से इसे अप्रूवल नहीं मिला है. उनके बयान से जाहिर है कि दुनिया के दूसरे देशों में जहां ट्रायल हुए हैं वहां प्रेग्नेंट महिलाएं वैक्सीन ले रही हैं. आपको बता दें कि अब तक फाइजर और मॉडर्ना दो ऐसी वैक्सीन हैं जिनका गर्भवती महिलाओं पर ट्रायल हुआ है. कई शोध में भी ये पाया गया है कि ये दोनों ही वैक्सीन महिलाओं के गर्भ के लिए सुरक्षित हैं. इन दोनों ही वैक्सीन के ऐसे कोई दुष्प्रभाव अब तक नहीं देखे गए हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











