
'वे कहते थे दूसरी जिंदगी मिली है, लेकिन आतंकियों ने वह भी छीन ली...' पहलगाम हमले में निशाना बने पुणे के बिजनेसमैन
AajTak
जिंदगी भर मेहनत कर कारोबार को बुलंदियों तक पहुंचाया, मगर पहली बार पुणे से बाहर निकले कारोबारी कौस्तुभ गनबोटे की यह यात्रा उनकी आखिरी साबित हुई. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में उनकी मौत हो गई. उनके साथ गए करीबी दोस्त संतोष जगदाले भी इस हमले का शिकार हो गए. ये खबर पुणे के रस्ता पेठ से लेकर कोंढवा-सासवड रोड तक हर आंख नम कर गई.
पुणे के रहने वाले 58 वर्षीय व्यापारी कौस्तुभ गनबोटे ने जिंदगीभर मेहनत कर नमकीन का कारोबार खड़ा किया. जिंदगी की भागदौड़ से कुछ पल सुकून के बिताने के लिए उन्होंने पहली बार अपने जीवन में पुणे से बाहर कश्मीर की वादियों में जाने का फैसला किया. पत्नी संगीता और करीबी मित्र संतोष जगदाले के परिवार के साथ पहलगाम की यात्रा पर निकले थे, लेकिन यह यात्रा उनकी आखिरी साबित हुई.
मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कौस्तुभ गनबोटे और उनके मित्र संतोष जगदाले की गोली लगने से मौत हो गई. दोनों की पत्नियां और संतोष की बेटी असावरी किसी तरह बच गईं, लेकिन इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया.
कौस्तुभ के बचपन के दोस्त सुनील मोरे बताते हैं कि कौस्तुभ ने जीवन में कभी इतनी लंबी छुट्टी नहीं ली थी. आठ दिन पहले ही उन्होंने मुझे बताया था कि वे कश्मीर जा रहे हैं, बहुत उत्साहित थे. यह पहली बार था, जब वे पत्नी के साथ शहर से बाहर जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: पहलगाम टेरर अटैक: सैलानियों की सुरक्षा की मांग को लेकर SC में याचिका दायर, इस हफ्ते हो सकती है सुनवाई
रास्ता पेठ की संकरी गलियों में रहने वाले कौस्तुभ हाल ही में कोंढवा-सासवद रोड पर नए घर में शिफ्ट हुए थे, जहां उनका फैक्ट्री भी था. कुछ समय पहले ही वे दादा बने थे, और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद जिंदगी को कुछ देर ठहराकर जीना चाहते थे.
सुनील मोरे ने याद करते हुए बताया कि बीस साल पहले एक टेंपो एक्सीडेंट में उन्हें बुरी तरह चोटें आई थीं. वे कहते थे कि उन्हें दूसरी जिंदगी मिली है, लेकिन आतंकवाद ने वह भी छीन ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











