
वीर सावरकर पर बनी फिल्म रिलीज, अंकिता लोखंडे ने निभाया पत्नी का किरदार
AajTak
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर बनी फिल्म आज रिलीज हुई है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में है. वीर सावरकर की पत्नी का रोल अंकिता लोखंडे ने निभाया है. इस खास इंटरव्यू में हमने अंकिता लोखंडे से फिल्म को लेकर बातचीत की. साथ ही फिल्म के निर्माताओं से भी ऐसी फिल्म बनाने के नफा नुकसान को लेकर बातचीत की.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












