
'वीर सावरकर' अवॉर्ड के ऐलान पर भड़के शशि थरूर, बोले- बिना पूछे कैसे दे दिया
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को HRDS इंडिया के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड 2025’ के लिए नामित किया गया, लेकिन बिना सूचना सहमति के नाम घोषित करने पर उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को एक स्वयंसेवी समूह HRDS इंडिया ने 'वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड 2025' देने का ऐलान किया है. लेकिन थरूर ने इस अवार्ड को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. कुल 6 लोगों को अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. शशि थरूर के मुताबिक, उन्हें मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि दिल्ली में प्रस्तुत किए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए उन्हें नामित किया गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कहा कि उन्हें इस ऐलान के बारे में कल पता चला, जब वह केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए थे.
शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा, "मुझे पुरस्कार के बारे में न तो बताया गया था और न ही मैंने इसे स्वीकार किया." उन्होंने आयोजकों को उनकी सहमति के बिना नाम घोषित करने के लिए 'गैर-जिम्मेदार' बताया.
पुरस्कार समारोह आज यानी 10 दिसंबर को नई दिल्ली में NDMC कन्वेंशन हॉल में होना है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
बिना सहमति नाम का ऐलान...
शशि थरूर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पुरस्कार, इसे प्रस्तुत करने वाले संगठन या इस संदर्भ के बारे में किसी भी जानकारी के बिना, इस कार्यक्रम में शामिल होने या पुरस्कार स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
यह भी पढ़ें: शशि थरूर के इलाके में खिलेगा कमल या फिर कांग्रेस का दबदबा? केरल निकाय चुनाव की वोटिंग कल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











