
वीकेंड से पहले दिल्ली में बीयर की किल्लत, ग्राहक बोले- नहीं मिल रहा है मेरा ब्रॉन्ड!
AajTak
बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में बीयर की कमी हो गई है. लोगों को उनकी पसंदीदा ब्रॉन्ड की बीयर नहीं मिल पा रही है. साथ ही ग्राहक इस बात की भी शिकायत कर रहे हैं कि दुकानों पर ठंडी बीयर भी नहीं मिल रही है.
बढ़ती गर्मी और लॉन्ग वीकेंड के आते ही दिल्ली की शराब दुकानों में बीयर (Beer) खत्म हो गई है. ग्राहकों को कहना है उनकी फेवरेट बीयर ब्रॉन्ड दुकानों पर उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही दुकानों पर ठंडी बीयर भी नहीं मिल रही है. दिल्ली के कनॉट प्लेस पर मौजूद एक शराब दुकान के बाहर एक ग्राहक ने अपनी पसंदीदा बीयर ब्रॉन्ड उपलब्ध नहीं होने पर निराशा व्यक्त की. उसने कहा कि शराब की दुकानों पर ऐसे ब्रॉन्ड मिल रहे हैं, जिसका नाम मैंने पहले कभी नहीं सुना है.
लोगों के फेवरेट बीयर ब्रॉन्ड गायब
ग्राहक ने कहा कि दुकानदार ऐसे ब्रॉन्ड पेश कर रहे हैं जिनका नाम मैं पहली बार सुन रहा हूं. मेरे दो-तीन पसंदीदा बीयर ब्रॉन्ड्स में से कोई भी उपलब्ध नहीं है. लक्ष्मी नगर के एक अन्य ग्राहक ने बताया कि शराब की दुकानें रूम टेंपरेचर पर बीयर बेच रही हैं. ग्राहक ने कहा कि मैं अक्सर दो तीन बीयर की बोतलें खरीद लेता था और घर पहुंचकर पीता था. लेकिन अब पूरी तरह से ठंडी बीयर नहीं मिल रही है.
रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की जा रही है
इस तरह की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्साइज ड्यूटी के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ब्रॉन्ड्स के अनुपलब्ध होने की शिकायतें सामान्य हैं और दुकानों से किसी बीयर ब्रांड के गायब होने की कोई बड़ी शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन ने रेफ्रिजरेटर और कूलर के लिए टेंडर जारी किए हैं. वो जल्द ही शराब की दुकानों पर उपलब्ध हो जाएंगी.
दिल्ली में क्यों हो रही कमी?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









