
विषकाल बनाम आपातकाल... दिल्ली की जहरीली हवा पर AAP और BJP के बीच शब्द युद्ध!
AajTak
राजधानी दिल्ली में तो बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है. यह ऑड -ईवन 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा. इन सबके बीच AAP और BJP एक दूसरे पर दोष मड़ने का काम भी कर रही हैं.
दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण हर नागरिक के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. जहां एक और CAQM आए दिन ग्रैप के नए चरण लागू कर रहा है और पाबंदियां बढ़ा रहा है. इसके बीच आज दिल्ली सरकार ने और कड़े नियमों का ऐलान कर दिया है. राजधानी दिल्ली में तो बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है. यह ऑड -ईवन 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा. सरकार के फैसले के मुताबिक, दिल्ली में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा और किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा. इसके अलावा दिल्ली में अब 6वी, 7वी, 8वी, 9वी, और 11वी की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी.
जहां एक ओर तो प्रदूषण सभी के लिए चिंता का विषय बना ही है, तो वहीं दूसरी ओर इसी प्रदूषण को लेकर AAP और BJP के बीच एक दूसरे पर दोष मड़ने का काम भी जारी है. जहां आम आदमी पार्टी ने इस प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी के चेहरे के साथ एक ट्वीट किया है. जिसमें कि पीएम को खलनायक के तौर पर पेश किया है और साथ में 'विषकाल' लिखा है. यह एक फिल्म के पोस्टर की तरह बनाया गया है.
AAP ने बताया मोदी का 'विषकाल'
ट्वीट के कैप्शन में आम आदमी पार्टी ने लिखा है, 'उत्तर भारत के खलनायक - मोदी जी और उनका विषकाल!'. वहीं पोस्टर पर लिखा है कि पूरे भारत में मोदी का विषकाल. निर्देशक- नरेंद्र मोदी.
सांसों के आपातकाल के लिए केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
इसके जवाब में थोड़ी ही देर में भाजपा ने भी AAP सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा. यहां भाजपा ने सारा अली खान की फिल्म का एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें अभिनेत्री कहती हैं कि 'दिल्ली... सांस नहीं आ रही बस, बाकी सब अच्छा है.' इसके साथ भाजपा ने कैप्शन लिखा है, दिल्ली में साँसों का आपातकाल है, क्यूंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






