
विशाल सैनी सुसाइड केस: IPS प्राची पर FIR के लिए कोर्ट जाएगा परिवार
AajTak
लखनऊ में विशाल सैनी सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस सबूत मिटा रही है. यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती, तो कोर्ट की शरण लेंगे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात आईपीएस प्राची सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवक ने सुसाइड कर लिया था. इस मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस सबूत मिटा रही है. मृतक के भाई का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. आईपीएस प्राची सिंह पर आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले विशाल सैनी के मामले में परिजनों ने नया आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुलिस दबाव बना रही है. सबूतों को मिटाया जा रहा है. मृतक के भाई का मोबाइल जमा करवा लिया गया है. इतना ही नहीं उनके घर के बाहर सादा कपड़ों में पुलिस लगाई गई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












