
विशाल का पहला वार, फिर लाश को खाई में फेंका, पति की मौत का जश्न मनाती रही सोनम... सामने आया राजा रघुवंशी की हत्या का पूरा सच!
AajTak
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही राजा रघुवंशी को मारा और उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया. क्राइम ब्रांच एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि सबसे पहला हमला आरोपी विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिए गुवाहाटी पहुंचे और वहां से शिलांग गए. चूंकि इंदौर से सीधी ट्रेन नहीं थी, इसलिए वे कई ट्रेनें बदलकर मेघालय पहुंचे.
मेघालय, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए विख्यात यह राज्य पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में है. वजह है एक हत्याकांड. एक शादीशुदा जोड़ा जो अपनी शादी के 12 दिन बाद हनीमून मनाने के लिए इंदौर से मेघालय जाता है लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके लापता होने की खबरें आने लगती हैं. लोग कयास लगा ही रहे थे कि पूरा केस एक हत्याकांड में तब्दील हो जाता है क्योंकि खाई में एक लाश मिलती है. ये लाश थी उस शख्स की जो अपनी पत्नी के साथ घूमने आया था. नाम- राजा रघुवंशी. और पत्नी जो अभी भी लापता थी उसे दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया जाता है. नाम- सोनम रघुवंशी. लूटपाट से लेकर बेहोश होने तक की तमाम कहानियां रची गईं लेकिन सच नहीं छिपता. राजा रघुवंशी मर्डर केस का सच अब सभी के सामने है.
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताई जा रही है. इस हत्या में चार अन्य आरोपियों ने भी उसकी मदद की थी जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. इंदौर क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चारों आरोपियों- राज कुशवाह, विशाल, आकाश और आनंद- ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
विशाल ने किया पहला वार
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही राजा रघुवंशी को मारा और उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया. क्राइम ब्रांच एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि सबसे पहला वार आरोपी विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिए गुवाहाटी पहुंचे थे और वहां से वे शिलांग गए. चूंकि इंदौर से सीधी ट्रेन नहीं थी, इसलिए वे कई ट्रेनें बदलकर मेघालय पहुंचे.
पति को मरता हुआ देख रही थी सोनम
इस दौरान राज कुशवाह इंदौर में ही रुका रहा, लेकिन उसने विशाल, आकाश और आनंद को 40-50 हजार रुपये मेघालय में खर्च के लिए दिए थे. सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि हत्या के वक्त राजा की पत्नी सोनम भी मौके पर मौजूद थी. आरोपियों ने बताया कि सोनम अपने पति को मरता हुआ देख रही थी. हत्या के बाद राजा के शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











