विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में हादसा, दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत
AajTak
गृह मंत्री अनीता घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त के साथ मिलकर राहत कार्य की निगरानी की. उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव कार्य में कोई ढिलाई न हो और घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए.
विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध सिंहाचलम मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सीमेंट की दीवार गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं.
घटना के तुरंत बाद NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गृह मंत्री अनीता घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त के साथ मिलकर राहत कार्य की निगरानी की. उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव कार्य में कोई ढिलाई न हो और घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.