
'विवाद नहीं, संवाद' का संदेश... धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' में शामिल होंगे 300 से अधिक मुस्लिम
AajTak
यह यात्रा एक अनूठा उदाहरण भी पेश कर रही है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का समर्थन किया है. फैज खान के नेतृत्व में 300 से अधिक मुस्लिम भाई यात्रा में शामिल होंगे.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' शुक्रवार सुबह दिल्ली के कात्यायनी माता मंदिर से श्री धाम वृंदावन के लिए शुरू होगी.
गुरुवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि विचारों को जगाने के लिए एक वैचारिक क्रांति है, जिसमें सबकी भागीदारी अनिवार्य है.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे मंचीय कार्यक्रम के बाद साधु-संतों द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज को आगे रखकर पदयात्रा वृंदावन के लिए प्रस्थान करेगी. यात्रा के दौरान श्री राम नाम संकीर्तन पदयात्रियों की ऊर्जा बढ़ाएगा. कार्यक्रम में राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और हिंदू एकता की शपथ के साथ-साथ देशभर से आए साधु-संतों और महामंडलेश्वरों के आशीर्वचन होंगे.
विवाद नहीं, संवाद से आगे बढ़ना लक्ष्य
उन्होंने देश-विदेश के हिंदुओं से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में कम से कम एक दिन के लिए अवश्य शामिल हों. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विवाद नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से आगे बढ़ना है. यह यात्रा माया शक्ति की नगरी (दिल्ली) से माधव की नगरी (वृंदावन) तक चलेगी और करीब 5 करोड़ की आबादी तक इसका संदेश पहुंचाने का प्रयास होगा.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: CM धामी के आवास पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी अवधेशानंद गिरी, बोले- राज्य की आध्यात्मिक पहचान बनी रहे

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









