
विवाद के बीच 3 दिन में 1400 भारतीय पहुंचे मालदीव, जानें- वहां कितना खर्च करते हैं इंडियंस
AajTak
लक्षद्वीप को लेकर भारत और मालदीव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर बहस जारी है. लक्षद्वीप घूमने जाने की अपील की जा रही है. वहीं, मालदीव का बायकॉट किया जा रहा है. ऐसे में जानते हैं कि ये पूरा विवाद शुरू होने से पहले और बाद में कितने भारतीय मालदीव घूमने गए हैं.
भारत और मालदीव के बीच जिस तरह का राजनयिक तनाव इस समय बढ़ा है, वैसा शायद ही पहले कभी बढ़ा हो. सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं. इस सबकी शुरुआत तब हुई, जब मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की.
दरअसल, चार जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे. उन्होंने दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लोगों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की. इसके बाद छह जनवरी को मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनके बाद दो और मंत्री- महजूम माजिद और मालशा शरीफ भी कूद पड़े और भारत विरोधी टिप्पणी की. बवाल बढ़ा तो मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया.
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद दोनों ओर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया. कई लोगों ने अपनी बुकिंग्स कैंसिल कर दी. मालदीव के विपक्षी नेता ने दावा किया कि विवाद के बाद एक इंडियन शादी भी कैंसिल हो गई, जिसमें लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे. मालदीव जाने वालीं फ्लाइट्स की बुकिंग्स फिलहाल सस्पेंड कर दी गई हैं.
मालदीव जैसे देश के लिए ये एक बड़ा झटका है. क्योंकि उसकी तकरीबन 25 फीसदी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही टिकी है. और मालदीव घूमने जाने वालों में भारतीय किसी से कम नहीं हैं. मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल तकरीबन 19 लाख लोग वहां घूमने आए थे और इनमें सबसे ज्यादा भारतीय ही थे.
अब जब मालदीव का बायकॉट किया जा रहा है तो जरा ये भी जान लेते हैं कि ये सारा विवाद शुरू होने के बाद वहां जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या कम हुई है या बढ़ी है?
क्या कहते हैं आंकड़े?

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










