
विमान में यात्रा कर रहे शख्स को किया गिरफ्तार, नशे में को पैसेंजर को परेशान करने का आरोप
ABP News
न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में सवार शख्स को ड्रग्स लेने और महिला यात्री को छूने के आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया. वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली जेटब्लू की एक उड़ान को सोमवार को मिनियापोलिस में अचानक से लैंडिंग के लिए डायवर्ट करना पड़ा. ऐसा इस वजह से किया गया क्योंकि फ्लाइट में सवार शख्स बार बार कुछ सफेद पदार्थ सूंघता पकड़ा गया, साथ ही उसने मास्क पहनने से इनकार कर दिया और बोर्ड पर एक अन्य यात्री का यौन उत्पीड़न किया. जिसके बाद केबिन क्रू ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला लिया और इस यात्री को फ्लाइट से उतारकर गिरफ्तार किया गया. वहीं इस दौरान की पूरी घटना विमान में सवार एक यात्री ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे वायरलहोग नाम के शख्स ने इंटरनेट पर शेयर किया है. फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि कि आरोपी यात्री ने कथित तौर पर किसी अन्य यात्री को छुआ और बार-बार बाथरूम जा रहा था. वहीं मिनियापोलिस सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने ने बताया कि न्यूयॉर्क के मैकेनिकविले में रहने वाला बयालीस वर्षीय मार्क एंथोनी पर ड्रग्स लेने का मामला दर्ज किया गया है.More Related News













