
विमानों में थ्रेट कॉल करने वालों के खिलाफ जल्द बनेगा नया कानून, No-Fly लिस्ट में होंगे शामिल
AajTak
विमानों में थ्रेट कॉल करने वालों के खिलाफ अब शिकंजा कसा जाएगा. ऐसे आरोपियों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा, मतलब ऐसे लोग कभी विमान में यात्रा नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही MoCA जल्द नया कानून लाने की तैयारी में है.
फ्लाइट्स में धमकी भरे कॉल्स आने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसे लेकर सरकार एक्शन मोड में आ गई है. थ्रेट कॉल्स करने वालों के खिलाफ मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MoCA) का नया कानून पाइपलाइन में है. MoCA के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि थ्रेट कॉल करने वालों को दंडित करने के लिए कड़े नियम बनाए जा रहे हैं. नया कानून पाइपलाइन में है, लॉ डिपार्टमेंट के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए जल्द ही नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के नियमों में बदलाव किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक थ्रेट कॉल करने वालों को नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक 90% बम थ्रेट की कॉल विदेशी धरती से आती हैं. इन कॉल्स की जांच की जा रही है. सभी एयरपोर्ट पर बम थ्रेट असेसमेंट टीम (BTAC) तैनात की गई है. बम थ्रेट कॉल आने पर BTAC टीम त्वरित कार्रवाई करेगी.
सूत्रों के मुताबिक अभी तक जितनी भी बम थ्रेट की कॉल आई हैं, उसमें 90 फीसदी कॉल विदेशों से हैं, जबकि लोकल यानी देश से आने वाली थ्रेट कॉल सिर्फ 10 फीसदी हैं. विदेशी थ्रेट कॉल की छानबीन के लिए गृह मंत्रालय ने साइबर विंग (I4C), CERT-IN सहित लोकल पुलिस को अलर्ट किया है. विदेशों से आने वाली कॉल और ई-मेल का VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) और IP एड्रेस खंगाला जा रहा है. गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, CISF, बम थ्रेट असेसमेंट टीम और IB के अधिकारियों ने थ्रेट कॉल पर अब तक कई मीटिंग्स की हैं. एयरपोर्ट और दूसरी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि पिछले तीन दिन में 20 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










