
विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग में कितना दम? वहां 100 ग्राम से मेडल छिना, यहां उम्र 4 दिन कम
AajTak
ओलंपिक से ओवरवेट के कारण डिसक्वालिफाई हो चुकीं विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की मांग होने लगी है. कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ये मांग उठाई है. हालांकि, उन्हें राज्यसभा भेजने में अभी थोड़ा पेंच है.
पहली बार ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट का सपना महज '100 ग्राम' से टूट गया. ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वालीं विनेश फोगाट पहली भारतीय पहलवान थीं. लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले जब उनका वजन मापा गया तो वो तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा निकला. इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया.
विनेश फोगाट पहली बार 50 किलो की कैटेगरी में खेल रही थीं. फाइनल से एक दिन पहले उन्होंने तीन मैच जीते भी थे. लेकिन मैच के बाद उनका वजन 2 किलो 700 ग्राम तक बढ़ गया. उन्होंने रात भर मेहनत करके वजन घटाया भी, लेकिन 100 ग्राम से चूक गईं.
ओवरवेट होने के कारण पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट का 'गोल्ड' जीतने का सपना भी टूट गया. इतना ही नहीं, अगर मैच होता और उसमें वो हार जातीं, तब भी उन्हें 'सिल्वर' तो मिलता ही.
बहरहाल, विनेश फोगाट ने डिसक्वालिफाई किए जाने के खिलाफ अपील की है. उन्होंने मांग की है कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए. इस पर शुक्रवार को फैसला आने की उम्मीद है.
लेकिन, इन सबके बीच सियासत भी तेज हो गई है. विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की मांग भी होने लगी है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग की है.
क्या कहा भूपिंदर हुड्डा और बनर्जी ने?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






