
विधायकों के खिलाफ अयोग्यता पर कदम उठाने में देरी, स्पीकर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई NCP
AajTak
जयंत पाटिल ने अपनी अर्जी में लिखा है कि दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक स्पीकर ने संबंधित विधायकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब भी नहीं किया है. अयोग्यता की अर्जी दो जुलाई को दो गई जबकि रिमाइंडर और रिप्रेजेंटेशन पांच सितंबर और सात सितंबर को दिया गया था.
महाराष्ट्र विधान सभा में स्पीकर की ओर से विधायकों की अयोग्यता के मामले को जान बूझ कर लटकाए रखने के मामले में एनसीपी एमएलए जयंत पाटिल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एनसीपी के विधायक पाटिल ने अपनी याचिका में निर्वाचन आयोग में चल रहे मामले का भी जिक्र किया है.
9 जुलाई को दी गई अर्जी पर नहीं हुई कार्रवाई उन्होंने कहा है कि बागी विधायकों ने आयोग में अर्जी लगाई है जिस पर नोटिस जारी हुआ है. उधर विधान सभा में स्पीकर ने अनुशासन हीनता के आरोपी विधायकों की अयोग्यता पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए दाखिल शरद पवार गुट की ओर से नौ जुलाई को दी गई अर्जी पर कोई भी कार्यवाही पूरी नहीं की है.
दो महीने हो गए, स्पीकर ने नहीं किया विधायकों को तलब जयंत पाटिल ने अपनी अर्जी में लिखा है कि दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक स्पीकर ने संबंधित विधायकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब भी नहीं किया है. अयोग्यता की अर्जी दो जुलाई को दो गई जबकि रिमाइंडर और रिप्रेजेंटेशन पांच सितंबर और सात सितंबर को दिया गया था. पाटिल ने कहा कि उन्होंने स्पीकर से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करके भी इस मामले पर शीघ्र निर्णय करने का आग्रह किया था. उम्मीद है सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा.
एनसीपी का कहना है कि स्पीकर ने "एक तटस्थ मध्यस्थ के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्य की पूरी तरह से अवहेलना करते हुए अयोग्यता याचिकाओं पर विचार करने में देरी की है, जो याचिकाकर्ता के राजनीतिक दल (एनसीपी) के हितों और आम जनता के हितों के लिए हानिकारक है." एनसीपी से संबंधित अपराधी विधायकों, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गईं हैं, ने एक साथ, यानी 30.06.2023 को प्रतीक आदेश के पैरा 15 के तहत चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल किया है.
चुनाव आयोग ने की तेजी से कार्रवाई चुनाव आयोग ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है. हालांकि वह 14.09.2023 को ही इस नतीजे पर (गलती से) पर पहुंच गया था कि एनसीपी में दो गुट हैं, उसने पहले ही पैरा 15 याचिका पर अंतिम बहस के लिए 06.10.2023 की तारीख तय कर दी है. दूसरी ओर, स्पीकर अयोग्यता की कार्यवाही में कोई कदम उठाने में विफल रहे हैं. जयंत पाटिल की याचिका पर सुनवाई 9 अक्टूबर (सोमवार) को होगी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





