
विधानसभा में उठा दिल्ली में केंद्र के हस्तक्षेप का मुद्दा, सदन में फाड़ी गई GNCTD अमेंडमेंट एक्ट की कॉपी
AajTak
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा और इसकी समितियों के काम में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया गया. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा और इसकी समितियों के अधिकार क्षेत्र में असंवैधानिक और अनाधिकृत हस्तक्षेप पर सदन में अल्पकालिक चर्चा की.
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा और इसकी समितियों के काम में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया गया. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा और इसकी समितियों के अधिकार क्षेत्र में असंवैधानिक और अनाधिकृत हस्तक्षेप पर सदन में अल्पकालिक चर्चा की. सदन में चर्चा के दौरान 'आप' विधायक राघव चड्ढा ने 5 आपत्तियां जताते हुए कहा कि यह कानून आने वाले समय मे सदन में बैठे हर सदस्य को नपुंसक बना देगा. यह कानून संविधान और संविधान की संरचना की हत्या है. उन्होंने कहा, ''जबसे हमारी सरकार बनी बीजेपी के पेट में दर्द शुरू हो गया. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा कि दिल्ली को चुनी हुई सरकार और चुने हुए मंत्रियों का मंत्रिमंडल चलाएगा.''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











