
विदेश से अंडरवियर में छुपा कर लाया 1.4 करोड़ का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर DRI ने पकड़ा
AajTak
शारजहा से एक विमान जब जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात डीआरआई की टीम यात्रियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम के अफसरों को एक यात्री कुछ संदिग्ध लगा. इस पर टीम ने उस यात्री से पूछताछ की और इसी दौरान तलाशी में उसका राज खुल गया.
Gold in Underwear: तस्करी करने वाले अपने काम को पूरा करने के लिए हर दिन नए तरीके अपनाते हैं. लेकिन उनकी चालाकी सुरक्षा एजेंसियों के सामने धरी रह जाती है. ऐसा ही मामला जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला. जहां शारजाह से फ्लाइट लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक शख्स को डीआरआई (DRI) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. डीआरआई के अफसरों ने तस्कर के कब्जे से करोड़ों का सोना बरामद किया है. जिसे वो अपने अंडरवियर में छुपा कर लाया था.
शारजहा से एक विमान जब जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात डीआरआई की टीम यात्रियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम के अफसरों को एक यात्री कुछ संदिग्ध लगा. इस पर टीम ने उस यात्री से पूछताछ की. पकड़े जाने से पहले उसने टीम को गुमराह भी किया और किसी तरह की तस्करी से इनकार किया लेकिन बाद में गहन तलाशी में दौरान उसके अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में गोल्ड का पेस्ट बरामद हुआ.
डीआरआई की टीम ने उस पेस्ट को बाद में रिफाइंड कराया तो उसमें शुद्ध सोना मिला. जिसका वजन 2 किलो 700 ग्राम है. उस सोने को पेस्ट के रूप में तस्कर छुपा कर लाया था. बरामद किए गए सोने की कीमत बाजार में 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक चूरू का रहने वाला है. वह दो वर्ष पहले दुबई में मजदूरी के लिए गया था. लेकिन वापस राजस्थान लौटते समय एयरपोर्ट पर उसको गोल्ड की डिलीवरी करनी थी. पर इससे पहले ही वो युवक डीआरआई की टीम के हत्थे चढ़ गया.
डीआरआई टीम ने शुक्रवार के दिन आरोपी युवक को अदालत में पेश किया और आगे की पूछताछ में जुट गई. अब डीआरआई की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गोल्ड की डिलीवरी किसे देने वाला था? इसके पीछे कौन है?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







