
विदेश में बेटे की मौत के बाद एक महीने से था शव का इंतजार, घर पहुंची डेडबॉडी तो किसी और की निकली लाश
AajTak
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में बूढ़े मां-बाप अपने बेटे अह्लाद नंदन महतो की डेडबॉडी की राह तक रहे थे. लेकिन एक महीने बाद जब डेडबॉडी घर पहुंची तो किसी और की निकली.
झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में बूढ़े मां-बाप अपने बेटे अह्लाद नंदन महतो की डेडबॉडी की राह तक रहे थे. ईरान से भारत डेडबॉडी आने में एक महीने का वक्त लग गया. लेकिन जब डेडबॉडी घर आई और ताबूत खोला गया तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी. क्योंकि ताबूत में रखी डेडबॉडी किसी दूसरे शख्स की थी.
दरअसल झारखंड के मनोहरपुर पहुंची डेडबॉडी यूपी के जौनपुर के युवक शिवेंद्र प्रताप सिंह का निकला. परिजनों का आरोप है कि एक माह के लंबे इंतजार और तमाम जटिल सरकारी प्रक्रियाओं के बाद भी शव बदल जाना यह केवल एक ‘गलती’ नहीं, बल्कि एक अमानवीय क्रूरता है. यह घटना भारत के सिस्टम की पोल खोलती है. जहां गरीबों के साथ सहयोग के नाम पर सिर्फ भद्दा मजाक किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पिस्तौल दिखाकर लड़की के अपहरण का दावा, झारखंड के सरायकेला में दो समुदायों के बीच तनाव, बाजार में आगजनी
जानकारी के अनुसार मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव के अह्लाद नंदन महतो पिछले साल अगस्त महीने में रोजगार के लिए ईरान गए थे. 28 मार्च को उनके परिजनों को सूचना मिली कि शिप हादसे में उनकी मौत हो गई. इसके बाद घर में मातम छा गया और शव लाने की लड़ाई शुरू हुई. परिवार ने भारतीय दूतावास के बताए हर कागजी प्रक्रिया को पूरा किया, हर दरवाजा खटखटाया. लेकिन जब शव आया — तो मनोहरपुर के अह्लाद का नहीं, बल्कि यूपी के शिवेंद्र प्रताप सिंह का निकला.
एयरपोर्ट पर शव देखने की अनुमति नहीं — आखिर क्यों?
अह्लाद के भाई रघुनंदन महतो का कहना है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर शव देखने तक नहीं दिया गया. एक सीलबंद ताबूत उनके हाथ में थमा दिया गया और बस दस्तखत ले लिए गए. क्या एयरपोर्ट अथॉरिटी और दूतावास का काम बस दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कराना भर रह गया है? शव की पहचान, परिवार की संतुष्टि — क्या ये बातें अब सिस्टम की प्राथमिकता से बाहर हो चुकी हैं?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






