
विदेश में नौकरी का झांसा, फर्जी वीजा और लाखों की लूट... दिल्ली में ऐसे बेनकाब हुआ साइबर ठगों का शातिर गिरोह
AajTak
Fake Visa Racket: विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खातों का जखीरा बरामद हुआ है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी बताकर विदेश में नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शिकार बनाते थे. उनसे लाखों रुपए ऐंठ लेते थे. ये गिरोह ने जाली वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट और अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीत लिया करता था.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान दीपक पांडे (33), यश सिंह (23) और वसीम अकरम (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने 9 सितंबर को दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया था. यह मामला तब सामने आया जब वीएफएस ग्लोबल नामक मल्टीनेशनल आउटसोर्सिंग कंपनी ने पुलिस को फर्जीवाड़े के बारे में शिकायत दी.
कंपनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके नाम और लोगो का इस्तेमाल करके उसके कर्मचारियों की तरह पेश आ रहे हैं. वीजा आवेदकों को ठग रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साल 2021 में एक वेबसाइट का डोमेन खरीदा था. उन्होंने अपनी वेबसाइट में नेहरू प्लेस और जनकपुरी का पता दिया, ताकि लोगों को लगे कि उनकी कंपनी असली है. उन्होंने वीएफएस ग्लोबल की ब्रांड का भी इस्तेमाल किया.
डीसीपी ने बताया कि गिरोह का तरीका बेहद शातिर था. सबसे पहले वे सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए पीड़ितों को दस्तावेजों की सूची भेजते थे, जिससे उन्हें लगता था कि यह प्रक्रिया पूरी तरह वैध है. इसके बाद मेडिकल टेस्ट के नाम पर पैसे लिए जाते थे. कई मामलों में तो असली डायग्नोस्टिक सेंटर में अपॉइंटमेंट तक बुक कराया जाता, ताकि लोगों का भरोसा पुख्ता हो जाए. इस तरह लोग उनकी जाल में फंस जाते.
इसके बाद लोगों से पैसे वसूलने के बाद गिरोह उनको फर्जी वर्क वीजा और जॉब से जुड़े नकली दस्तावेज भेज देता था. अंतिम चरण में फर्जी आव्रजन अनुमोदन, कर दस्तावेज और पुलिस मंजूरी आवेदन पत्र भी दिखाए जाते थे. इनके नाम पर लोगों से फिर से पैसे लिए जाते. इस तरह पीड़ितों को परामर्श शुल्क, वीजा आवेदन शुल्क, मेडिकल टेस्ट और अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए गंवाने पड़ते.
सभी लोगों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि वे वीएफएस ग्लोबल के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ काम कर रहे हैं. शिकायतकर्ताओं में से एक अतुल कुमार टाकले से इस गिरोह ने करीब 3.16 लाख रुपए ठगे थे. जांच के दौरान कई अन्य पीड़ितों की पहचान की गई है, जिनमें विदेशी नौकरी की तलाश करने वाले लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों, ईमेल, आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों का पता लगाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










