
विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन की यात्रा पर, क्या यूक्रेन पर होगी चर्चा? क्या है एजेंडा
AajTak
भारत के विदेश मंत्री मंगलवार को ब्रिटेन के दौरे पर जा रहे हैं. अपने इस दौरे में वो ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री के ब्रिटेन दौरे का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उनका यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब अमेरिका और यूरोप के बीच यूक्रेन को लेकर तनाव की स्थिति है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड के छह दिवसीय दौरे पर जाएंगे. जयशंकर सबसे पहले अपने ब्रिटिश समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी से लंदन में मिलेंगे. विदेश मंत्री का यह ब्रिटेन दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे वक्त में हो रहा है जब अमेरिका और यूरोप के बीच यूक्रेन को लेकर तनाव की स्थिति है.
जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा- एजेंडा क्या है?
विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई गर्मागर्म बहस के बाद हो रही है. जेलेंस्की और ट्रंप के बीच जोरदार बहस की चर्चा यूरोप समेत पूरी दुनिया में है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विदेश मंत्री जयशंकर और ब्रिटिश विदेश मंत्री लैमी रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे.
शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन, यूक्रेन, फ्रांस और अन्य देश मिलकर युद्ध खत्म करने के लिए एक पीस प्लान पर काम करेंगे जिसे ट्रंप के सामने पेश किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह समय सिर्फ बात करने का नहीं बल्कि कार्रवाई करने का समय है और उन्होंने स्थायी शांति के लिए मजबूत नेतृत्व और एकता का आह्वान किया. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार्मर ने कहा कि यूरोप को इस प्रयास का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन सफल होने के लिए उन्हें अमेरिका का समर्थन भी मिलना चाहिए.
रूस को लेकर अमेरिका के बदले रुख पर भारत की प्रतिक्रिया

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









