
विदेश मंत्री जयशंकर का फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरा, 4-10 जनवरी का देखें प्लान
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 10 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पेरिस में वह फ्रांसीसी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर चर्चा करेंगे. लक्जमबर्ग में भी उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 10 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान भारत के प्रमुख यूरोपीय साझेदारों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में विदेश मंत्री फ्रांसीसी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे. इन बैठकों में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही दोनों पक्ष वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'जयशंकर खुद मेरे पास आए और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया...', ढाका में हुई मीटिंग पर पाकिस्तानी संसद के स्पीकर का दावा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर पेरिस में फ्रेंच एंबेसडर कॉन्फ्रेंस के 31वें संस्करण को भी संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस मंच के जरिए भारत की विदेश नीति, वैश्विक दृष्टिकोण और रणनीतिक प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय राजनयिक समुदाय के सामने रखने का अवसर मिलेगा.
लक्जमबर्ग के नेताओं से करेंगे मुलाकात
फ्रांस दौरे के बाद विदेश मंत्री लक्जमबर्ग जाएंगे. वहां वह ग्रैंड डची ऑफ लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल के साथ बातचीत करेंगे. इसके अलावा लक्जमबर्ग के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










