
विदेशी मॉडल ने वाराणसी को बताया 'सबसे डरावना शहर', भड़के लोग!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक भारतवंशी मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह वारणसी को सबसे डरावना शहर बताती दिखती हैं. मॉडल के वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद उन्हें अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगनी पड़ी. खास बात यह है कि अपर्णा, इंडियन गॉडेस बुटीक ब्रांड की ऑनर भी हैं.
अमेरिका की रहनेवाली एक भारतवंशी मॉडल ने वाराणसी को लेकर ऐसी बात कह दी कि सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया. भारत के इस आध्यात्मिक शहर को मॉडल अपर्णा सिंह ने एक वीडियो में सबसे डरावना शहर तक बता दिया. दरअसल, वह हाल ही में एक बिजेनस ट्रिप के लिए वाराणसी आई थीं.
वाराणसी में अपर्णा, अपनी ज्वेलरी ब्रांड इंडियन गॉडेस बुटीक के मैन्यूफैक्चरर से मिलने आई थीं. इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने वीडियो को टिकटॉक पर शेयर करते हुए लिखा- अब तक मैं जहां भी गई हूं उसमें सबसे डरावना शहर: वाराणसी, भारत.
अपर्णा के वीडियो को टिकटॉक यूजर्स ने अपमानजनक बताया. मामला बढ़ता देख अपर्णा ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा रूड होने का नहीं था.
अपर्णा ने वीडियो की शुरुआत में गंगा नदी के फुटेज दिखाए और कहा- गंगा नदी वास्तव में बहुत प्रदूषित है और सीवेज से भरा हुआ है. आप देख सकते हैं कि यहां लोग नहा रहे हैं. होटल के रास्ते में आप डेड बॉडीज को जलते देख सकते हैं. और होटल को देखिए- ये कितना खराब दिखता है.
वीडियो के आखिर में वाराणसी को लेकर अपर्णा ने कहा- आप सड़क के बीच में लोगों और कुत्तों को सोते देख सकते हैं. ये जगह वास्तव में बहुत खराब है.
अपर्णा की पोस्ट पर करीब 10 हजार लोगों ने कमेंट कर उन्हें इस पवित्र शहर की आलोचना करने के लिए निशाने पर लिया. एक यूजर ने लिखा- आगे से कहीं जाने से पहले रिसर्च कर के जाइएगा और बिना किसी जजमेंट के नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहिएगा. दूसरे यूजर ने लिखा- सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत इसे सबसे चमत्कारी जगह बनाती है. मैं सबको वहां जाने के लिए रिकमेंड करूंगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












